रायपुर। राजधानी के जोन 8 में नगर निवेश विभाग ने वीर सावरकर नगर वार्ड के अंतर्गत केडिया बिजनेस पार्क के पास अविनाश डेवलपर्स के अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। अविनाश डेवलपर्स द्वारा बिना विकास अनुज्ञा लिए और नगर निगम की बिना अनुमति के लगभग 12 एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग किया जा रहा था। इसके लिए यहां अवैध सी सी रोड एवं मुरूम रोड का निर्माण किया जा रहा था। नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी से ये अवैध सी सी रोड एवं मुरूम रोड को काट अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगा‌ई। इस कार्रवाई में जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी शामिल रहे।

See also  छत्तीसगढ़ में जमीन है तो बनिए इंडस्ट्रियल पार्टनर; सरकार देगी सब्सिडी, सरकार देगी करोड़ों का अनुदान, इन 4 शहरों से शुरू हुई बड़ी योजना