IND vs ENG, Birmingham, Shubhaman Gill ,second Indian captain to score a double century in Test

IND vs ENG: बर्मिंघम/नई दिल्ली। बर्मिंघम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ा। इसी के साथ शुभमन गिल टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे युवा भारतीय कप्तान के क्लब में शामिल हो गए हैं। वह 311 गेंद पर ऐसा करने में सफल रहे। गिल ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। गिल ने 25 साल 298 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।

इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले 11वें कप्तान

भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड एम पटौदी के नाम है जिन्होंने 1964 में दिल्ली में खेले गए मैच में इंग्लैंड के ही खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी। पटौदी ने 23 साल 39 दिन की उम्र में कप्तान के तौर पर टेस्ट में दोहरा लगाया था।

सचिन ने कप्तान के तौर पर 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था, उस वक्त उनकी उम्र 26 साल 189 दिन थी। वहीं, कोहली ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 साल 260 दिन की उम्र में कप्तान रहते टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था।

See also  IND vs ENG 1st Test : साथी हाथ बढ़ाना… एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना… बुमराह, इंग्लैंड पर बरसे, बाकी गेंदबाज विकेट को तरसे

गावस्कर को पीछे छोड़ा

गिल ने अपनी शानदार पारी के दम पर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। गिल इंग्लैंड में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। गावस्कर ने 1979 में द ओवल में खेले गए मैच में 221 रन बनाए थे। गिल 222 रन बनाते ही उन्हें पीछे छोड़ने में सफल रहे। 2002 में द ओवल में ही राहुल द्रविड़ ने 219 रन बनाए थे।

दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय टेस्ट कप्तान

गिल दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय टेस्ट कप्तान की सूची में शामिल हो गए हैं। कोहली ने कप्तान रहते सात बार टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है, जबकि मंसूर अली खान पटौदी, गावस्कर, सचिन, महेंद्र सिंह धोनी और गिल ने कप्तान रहते एक-एक बार दोहरा शतक लगाया है।

गिल कोहली के बाद दूसरे भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने विदेश में टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है। वहीं, गिल पहले एशियाई कप्तान हैं जिन्होंने सेना देश (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में दोहरा शतक लगाया है। उनसे पहले इन देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान के नाम है जिन्होंने 2011 में लॉर्ड्स में 193 रन बनाए थे।

See also  IND vs ENG 4th Test : मैनचेस्टर में टीम इंडिया की महापरीक्षा, चोट ने बढ़ाई चिंता, ऐसा हो सकती है प्लेइंग-11