रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने स्थित गोल्ड जिम में बुधवार (9 जुलाई) की सुबह भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटों को देखकर आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में जिम के अंदर रखे उपकरण जलकर खाक हो गए।

वहीं आग पर काबू पाए जाने के बाद तेलीबांधा पुलिस ने आगजनी की घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा हैं कि, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।

See also  अमरीका: सैलून खुलते ही लखपति बनी महिला हेयर स्टायलिस्ट, एक कस्टमर ने दिए 1.75 लाख रुपए