टीआरपी डेस्क। Fighter Jet Crash : राजस्थान के चुरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र से एक बड़ी और दुखद घटना सामने आई है। भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर जेट सोमवार सुबह भानुदा गांव के समीप एक खेत में क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया । सूत्रों के अनुसार पायलट की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, यह विमान श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ एयरबेस से नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। उड़ान के कुछ देर बाद ही तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद विमान खेत में जा गिरा। क्रैश की वजह से खेतों में आग भी लग गई, जिसे दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया।

हादसे की सूचना मिलते ही राजलदेसर थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय प्रशासन और वायुसेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। खेतों में चारों ओर विमान के मलबे के टुकड़े बिखरे पड़े हैं। पायलट का शव भी मलबे में बरामद किया गया है।

See also  बड़ा झटका: आज से ट्रेन में नियम तोड़ा तो लगेगी डबल पेनाल्टी, बिना टिकट यात्रा पर 250 के बजाय 500 रु. जुर्माना, महिला कोच में घुसे तो 2500 रु. फाइन

वायुसेना की ओर से घटना की पुष्टि करते हुए कहा गया है कि इस मामले की विस्तृत कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।