टीआरपी डेस्क। आपने कई बार मदिरा प्रेमियों से सुना होगा कि शराब जितनी पुरानी, उतनी बेहतर, लेकिन क्या वाकई में शराब कभी खराब नहीं होती ? क्या इसमें एक्सपायरी डेट जैसी कोई चीज़ होती है ? इस पर शराब के जानकार संजय घोष उर्फ ‘दादा बारटेंडर’ ने दिलचस्प जानकारी साझा की है।

किन शराबों की नहीं होती एक्सपायरी डेट ?
संजय घोष बताते हैं कि वोदका, व्हिस्की, रम, टकीला और जिन जैसी शराबों को यदि सहीं तरीके से बंद और संग्रहित किया जाए तो यह शराबें एक्सपायर नहीं होतीं। इन शराबों में 40% से अधिक एल्कोहल होता है। एल्कोहल खुद एक नैचुरल प्रिज़र्वेटिव की तरह काम करता है। बंद बोतल को बिना किसी डर के सालों-साल तक स्टोर किया जा सकता है। हालांकि, एक बार बोतल खोलने के बाद, इनमें ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिससे धीरे-धीरे स्वाद और खुशबू पर असर पड़ पड़ने लगता है।

वाइन और बीयर होती है खराब
वाइन और बीयर, स्पिरिट की तरह नहीं होतीं। वाइन में एल्कोहल की मात्रा 12–15% और बीयर में 4–8% ही होती है। यह एल्कोहल की मात्रा इन्हें ज्यादा दिन तक सुरक्षित नहीं रख पाती। एक बार बोतल खोलने के बाद वाइन 5-6 दिन में खराब हो जाती है जबकी बीयर तो कुछ ही घंटों में अपना स्वाद और ताजगी खो देती है। बीयर खासतौर पर ऑक्सीडेशन और कार्बोनेशन के कारण जल्दी खराब हो जाती है।

कब तक खराब नहीं होती शराब की खुली बोतल ?
व्हिस्की, रम, वोदका, टकीला या जिन की खुली बोतल तकरीबन 1 साल बाद भी इस्तेमाल की जा सकती है। हालांकि, आधी खाली बोतल में ज्यादा हवा होने के कारण शराब ऑक्सीडाइज़ होने लगती है, जिससे उसका स्वाद फीका पड़ने लगता है।

क्या होती है एज्ड व्हिस्की ?
जब व्हिस्की को सालों तक वुडन बैरल में रखा जाता है, तो वह “एज्ड व्हिस्की” कहलाती है। इससे व्हिस्की का स्वाद गहरा, स्मूथ और रिच हो जाता है। यही वजह है कि एज्ड व्हिस्की अक्सर कीमती और प्रीमियम मानी जाती है। वश्विक बाजार में लाखों-करोणों रुपए में भी एज्ड व्हिस्की की बोली लगाने के लिए मदिरा प्रेमियों की होड़ लगी रहती है।

अमर नहीं होती हर शराब
जहां स्प्रिट्स सालों तक सुरक्षित रखी जा सकती हैं, वहीं वाइन और बीयर जल्द ही खराब हो जाते हैं। कुछ लोग शौक के तौर पर शराब का सेवन करते हैं जिनके लिए शराब का स्वाद भी बहुत महत्वपूर्ण होता है उनके लिए खुली बोतल को जल्द ही खत्म कर देना बेहतर है।



