टीआरपी डेस्क। Stock Market : घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को हल्की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स 76.99 अंकों की गिरावट के साथ 83,461.90 पर आ गया, वहीं एनएसई निफ्टी 23.15 अंक फिसलकर 25,452.95 पर कारोबार करता दिखा।

इस सुस्त शुरुआत के पीछे बाजार विशेषज्ञ टैरिफ (शुल्क) से जुड़ी अनिश्चितता और आईटी क्षेत्र में आने वाले तिमाही नतीजों को मुख्य वजह मान रहे हैं। खासतौर पर, दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस आज अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है, जिसे लेकर निवेशकों में उत्सुकता बनी हुई है।

इन शेयरों में भारी गिरावट
घाटे में चलने वाले प्रमुख शेयरों में टाटा मोटर्स, इंफोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल रहे।

इन शेयरों में बढ़त
बढ़त में दिखने वाले प्रमुख शेयरों में टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।

रुपया मजबूत, डॉलर के मुकाबले 85.56 पर
विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये ने गुरुवार को मजबूती के साथ शुरुआत की और 17 पैसे की बढ़त के साथ 85.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में मामूली प्रगति और भारतीय निर्यातों पर शुल्क की समय सीमा बढ़ाए जाने से बाजारों को थोड़ी राहत मिली है।

See also  Amazon Great Indian Festival Sale : पहली बार 40,000 से भी कम कीमत पर बिकेगा iPhone 11... खरीदने का है मन तो इस दिन का करें इंतजार