राजनांदगाव। शहर के कौरिनभांठा क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दोनों कोविड पॉजिटिव महिलाओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिले में अब कोविड पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या 3 हो गई है।
वृद्ध महिला की हालत में आया सुधार
यहां पहले से इसी क्षेत्र की एक 65 वर्षीय वृद्धा का इलाज चल रहा है। यह महिला कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रही, इसके बाद उसे कोविड आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। पिछले कुछ दिनों से इस वृद्वा की हालत स्थिर है। उसका इलाज किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी मुताबिक कोविड पॉजिटिव मिली दोनों महिलाओं की हालत सामान्य है। यहां पहले मरीज मिलने से उनकी जांच की गई जिसमें वह पॉजिटिव मिले। सर्दी, खांसी, बुखार और अन्य लक्षण सामने आने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
दो मरीजों की हो चुकी है मौत
जिले में पहले जो मरीज पॉजिटिव मिले थे उन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया था। सभी स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 3 एक्टिव केस है। इसके पहले कोविड पॉजिटिव मिले दो वृद्धों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसमें 1 वृद्ध की रायपुर के अस्पताल में मौत हुई थी। वहीं कन्हारपुरी क्षेत्र के रहने वाले एक वृद्ध की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।


