टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के भिंड जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोप है कि IAS संजीव श्रीवास्तव ने परीक्षा के दौरान एक छात्र पर थप्पड़ बरसा दिए। घटना 1 अप्रैल की बताई जा रही है जिसका CCTV अब सामने आया है।

CCTV फुटेज में क्या आया सामने ?

CCTV फुटेज में दिखा जा सकता है कि IAS संजीव श्रीवास्तव छात्र को परीक्षा कक्ष से डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट स्टाफ रूम में लेकर जा रहे हैं। जिसके बाद IAS अधिकारी ने छात्र से सवाल किया “तेरा पेपर कहां है?” जवाब नहीं देने पर IAS अधिकारी ने छात्र की जमकर पिटाई की।

IAS और छात्र के अपने-अपने पक्ष

छात्र रोहित राठौर ने बताया कि वह टॉयलेट गया था, लौटने पर उसका पेपर गायब था। छात्र ने नकल के आरोपों का खंडन किया और कहा सामने अधिकारी के होने की वजह से वे उन्हें रोक भी नहीं पाए। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें बड़े स्तर पर नकल की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि छात्र ने पेपर बाहर भेजा था, उन्होंने विश्वविद्यालय में सिफारिश की है कि इस परीक्षा केंद्र को भविष्य में प्रकाशित नहीं किया जाए।

See also  राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रयासों में राज्य सरकार करेगी पूर्ण सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विवादों से घिरे रहे हैं IAS श्रीवास्तव

IAS संजीव श्रीवास्तव पहले भी विवादों में रह चुके हैं, पहले भी ग्वालियर हाई कोर्ट ने उनके आचरण पर सवाल उठाए थे। भिंड में इनकी नौकरी के दौरान तहसीलदार माला शर्मा ने कलेक्टर और SDM पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेज था। 

मामले को लेकर समाजिक प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद IAS संजीव श्रीवास्तव की भारी निंदा हो रही है। लोग शासन से कलेक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। न्यायिक और छात्र अधिकार समूहों का कहना है कि “छात्र से गलती होने पर भी किसी अधिकारी को यह अधिकार नहीं है कि वे हाथ उठा सकें।”

यह घटना प्रशासनिक अधिकारियों के शिक्षा व्यवस्था में हस्तक्षेप और हिंसक रवैये को उजागर करती है। कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बजाय भौतिक दंड देने को सामाज स्वीकार नहीं कर रहा है। अब देखना यह है कि सरकार सरकार इस मामले की जांच कर क्या उचित कार्रवाई करेगी ?

See also  नगर निगम में बंट रहा नकली सेनिटाइजर, जांच के लिए पहुंचा स्वास्थ्य अमला

(टीआरपी न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता)