रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन खाद और बीज संकट को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पूरे राज्य में किसानों को खाद नहीं मिल रहा है, वे बेहद दुखी और आक्रोशित हैं। उन्होंने सदन में स्थगन प्रस्ताव स्वीकार कर तत्काल इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष महंत को समर्थन देते हुए पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि, सरकार खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रही है। किसान बाजार से दोगुने दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। छत्तीसगढ़ का किसान संकट में है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
जमकर हुआ हंगामा
इस मुद्दे पर सरकार की ओर से चर्चा की स्वीकृति नहीं दी गई। जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने जमकर विरोध किया। असन्धि के अग्राह के बाद समस्त कांग्रेस विधायक गर्भगृह में पहुंच गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे की स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही पाँच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।



