टीआरपी डेस्क। Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने सुस्त शुरुआत की है। बीएसई सेंसेक्स सोमवार सुबह 78.09 अंक यानी 0.09% की गिरावट के साथ 82,422.38 अंक पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 14.90 अंक यानी 0.06% फिसलकर 25,134.95 के स्तर पर खुला। 10 बजे तक सेंसेक्स 135.40 अंक टूटकर 82,365.07 पर और निफ्टी 26.65 अंक गिरकर 25,123.20 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया।

किन शेयरों में दिखी तेजी-गिरावट?

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 18 शेयरों में गिरावट देखी गई। निफ्टी के 50 में से 20 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं और 30 शेयर दबाव में हैं।

टॉप गेनर:

  • Sun Pharma
  • SBI Life Insurance
  • Apollo Hospitals
  • Power Grid Corp
  • Titan Company

टॉप लूजर:

  • Infosys
  • Tech Mahindra
  • Bajaj Finance
  • Bharat Electronics
  • Tata Motors

आईटी और मीडिया इंडेक्स में करीब 0.5% की गिरावट रही, जबकि पावर, ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंक सेक्टरों ने थोड़ी मजबूती दिखाई।

See also  Amazon ने चीन की 3 कंपनियों को किया बैन, ग्राहकों को गिफ्ट कार्ड देकर लिखवाया पॉजिटिव रिव्यू

वैश्विक बाजार से मिले संकेत

एशियाई बाजारों में भी सोमवार को कमजोरी देखी गई, जबकि अमेरिकी बाजार भी पिछले सत्र में हल्के नुकसान के साथ बंद हुए। निवेशकों की नजर अब इस सप्ताह आने वाले आर्थिक आंकड़ों और कॉर्पोरेट नतीजों पर है।

वहीं शुक्रवार, 11 जुलाई को बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स करीब 690 अंक टूटकर 82,500 अंक के आसपास बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 205 अंक गिरकर 25,250 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के केवल 7 शेयर हरे निशान में थे और निफ्टी के 11 शेयरों में ही तेजी देखी गई थी।