टीआरपी डेस्क। एसीबी ने गुरुवार को जमीन बटांकन के नाम पर रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी बालमुकुंद राठौर, ग्राम हल्का क्रमांक-19 धाराशिव पुटपुरा में पदस्थ है। उसने आवेदक सतेन्द्र कुमार राठौर से 20 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलते ही ACB ने कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

बता दें कि इसी तरह पिछले महीने रायपुर के चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय (DME) में कार्यरत बाबू चवाराम बंजारे को भी ACB ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन तुकाराम लहरे ने शिकायत दी थी कि उनकी GPF व अन्य बकाया राशि के भुगतान के बदले बाबू ने रिश्वत मांगी। सत्यापन के बाद ACB की टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को पकड़ा।

दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत केस दर्ज किया गया है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

See also  congress president election-polling - थरूर पर खड़गे हावी, किस्मत मतपेटी में बंद