नई दिल्ली। आधार कार्ड को लेकर UIDAI ने अलर्ट जारी किया है। दरअसल, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ये अलर्ट बच्चों के आधार कार्ड यानी बाल आधार के लिए किया है। इसमें कहा गया है कि 5 से 7 साल के बच्चों के आधार कार्ड का बायोमैट्रिक अपडेट जरूर कराएं, ये काम अभी बिल्कुल फ्री में किया जा रहा है।
UIDAI की सूचना
UIDAI ने सोशल मीडिया (X पर), SMS और प्रेस नोट जारी कर अभिभावकों को गंभीर रूप से अलर्ट किया है कि वे 5–7 वर्ष के बच्चों का आधार बायोमैट्रिक फ्री में अभी अपडेट करवाएं, ऐसा न करवाने पर बच्चों का आधार निष्क्रिय भी हो सकता है।
UIDAI has reiterated the importance of completing the Mandatory Biometric Update (MBU) for children who have attained the age of seven but have not yet updated their biometrics in Aadhaar. This is an existing requirement under Aadhaar, and parents or guardians can update the… pic.twitter.com/KQmQU92G5Q
— Aadhaar (@UIDAI) July 16, 2025
किसके लिए है जरूरी ?
0–5 वर्ष के बच्चों का ‘ब्लू बाल आधार’ केवल फोटो और विवरण पर आधारित होता है। 5 साल की उम्र के बाद अनिवार्य रूप से फिंगरप्रिंट, आइरिस और नवीनतम फोटो अपडेट करवाना चाहिए। यदि यह अपडेट 7 वर्ष से पहले पूरा हो जाए तो यह बिल्कुल मुफ्त में किया जाता है।
आधार अपडेट न कराने के नतीजे ?
7 वर्ष की आयु पार करने के बाद अभी भी बायोमैट्रिक अपडेट नहीं कराया गया तो उस बच्चे का आधार कार्ड निष्क्रिय किया जा सकता है, जिससे उन्हें स्कूल एडमिशन, परीक्षा, छात्रवृत्ति, DBT योजनाएं आदि पाने में बाधा का सामना तरना पड़ सकता है।
शुल्क की जानकारी
- 5–7 वर्ष: फ्री में बायोमैट्रिक अपडेट
- 7+ वर्ष: ₹100 का शुल्क लागू

कैसे करवाएं आधार अपडेट ?
अभिभावक अपने बच्चों को लेकर निकटतम आधार सेवा केंद्र या किसी मान्य आधार केंद्र में जा सकते हैं, साथ में ब्लू आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और माता‑पिता के आधार रखने होंगे। UIDAI द्वारा SMS और X प्लेटफ़ॉर्म पर समय‑समय पर रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं।
यह UIDAI का मानक और महत्वपूर्ण अलर्ट है। इसे प्राथमिकता से पूरा कर लिया जाए ताकि बच्चों को भविष्य में किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।


