दंतेवाड़ा। माओवादियों ने 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने का ऐलान किया है। इसके प्रचार-प्रसार करने के लिए माओवादियों ने जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाए हैं।

लोगों के बीच दहशत का आलम

शुक्रवार को माओवादियों ने पालनार बाजार स्थल पर भी बैनर-पोस्टर लगाए। इससे बाजार में दहशत का माहौल है। बैनर-पोस्टर में लिखा है कि महासचिव बसवा राजू, कन्हाई चटर्जी और चारू मजूमदार के बलिदान को याद करने के लिए इस बार शहीदी सप्ताह मनाया जाएगा।

माओवादियों ने लंबे समय के बाद दरभा डिवीजन के सक्रियता दिखाई है। बता दें कि माओवादी शहीद सप्ताह के दौरान गांवों में बैठकें लेकर मृत माओवादियों की याद में शहीद स्मारक बनाते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं। एक सप्ताह तक चलने वाले शहीदी सप्ताह के दौरान अंदरूनी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहती है। हालांकि अंदरूनी इलाकों में चल रही गश्त से शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सली स्मारक बनाने की घटनाओं में कमी आई है।

See also  पर्चे फेंककर नक्सलियों ने दी सरकार को धमकी, लिखा- 2500 प्रति क्विंटल की दर से ही हो धान खरीदी