बलौदाबाजार। प्रदेश भर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में आज मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम चौरेंगा निवासी चूरन वर्मा पिता बिसौहा वर्मा के कोठार (बाड़ी) में स्थित कमरे की तलाशी ली गई l इस दौरान 106 पेटियो (प्रत्येक में 48) कुल 5088 पाव में कुल 915.84 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पेड देसी मसाला मदिरा जप्त की गईl इसकी कीमत 508800 रुपए बताई गई है। मौके से आरोपी चूरन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया हैआरोपी चूरन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पर प्रकरण दर्ज़ कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालयीन अभिरक्षा में भेजा गया। यह इस माह की चौथी कार्यवाही है।



