बीजापुर। छुटवाई गांव से एक बार फिर नक्सली हिंसा की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार देर रात नक्सलियों ने तर्रेम थाना क्षेत्र में 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। ग्रामिणों की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

घर से निकाल कर की गई हत्या

घटना 20 जुलाई की देर रात की है, जब लगभग 4 से 5 नक्सली छुटवाई गांव में घुसे और 2 ग्रामीणों को उनके घरों से बाहर बुलाकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान कवासी जोगा (55 वर्ष) और मंगलू कुरसम (50 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों इसी गांव के निवासी थे।

जंगलों में भागे नक्सली, सर्च ऑपरेशन जारी

हत्या को अंजाम देने के बाद नक्सली घने जंगलों की ओर फरार हो गए। घटना के बाद से गांव में डर और खौफ का माहौल बना हुआ है। बीजापुर ASP चंद्रकांत गोवर्ना ने बताया कि, “घटना में करीब 4-5 अज्ञात नक्सली शामिल थे। मामले की जांच की जा रही है और इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।”

See also  Dead Employee's Transfer : मृत सब इंजीनियर का ट्रांसफर आदेश जारी! नगरीय प्रशासन विभाग की लापरवाही आई सामने...

जारी है नक्सल हिंसा

बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जैसे जिले लंबे समय से नक्सल हिंसा की चपेट में हैं। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे ऑपरेश के बावजूद नक्सल गतिविधियां ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी चिंता का विषय बनी हुई हैं।

यह घटना न केवल स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए और अधिक ठोस रणनीतियों की आवश्यकता है।