टीआरपी डेस्क। दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत दिल्ली सरकार ने ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरी से जुड़ी नीति में बड़ा बदलाव किया है।

अब ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि और ग्रुप A की सरकारी नौकरी दी जाएगी। सिल्वर मेडल जीतने पर 5 करोड़ रुपये और ग्रुप A की नौकरी, जबकि ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर 3 करोड़ रुपये और ग्रुप B की नौकरी मिलेगी।

किसने दी जानकारी?

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने इस फैसले की जानकारी दी और कहा कि ये बदलाव राजधानी के खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने, उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने और खेलों को लेकर एक सुरक्षित करियर का रास्ता खोलने के लिए किया गया है।

उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ खिलाड़ियों को सम्मान मिलेगा, बल्कि वे भविष्य के लिए खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित भी महसूस करेंगे।

See also  केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 7 लोगों की जान

पहले क्या था, अब क्या है?

मेडलपहले की राशिअब की राशिनौकरी
गोल्ड₹3 करोड़₹7 करोड़ग्रुप A अधिकारी
सिल्वर₹2 करोड़₹5 करोड़ग्रुप A अधिकारी
ब्रॉन्ज₹1 करोड़₹3 करोड़ग्रुप B अधिकारी