रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए एक चेतावनी जारी की है, जिसके अनुसार अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
क्यों हो रही लगातार बारिश ?
एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है, जो मौसम को प्रभावित कर रहा है। मानसून द्रोणिका अब श्री गंगानगर, श्योपुर, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, पेंड्रा, बालासोर से होते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से से गुजरने के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि बढ़ने की प्रबल संभावना है।
राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर और उसके आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा और शहर में एक-दो बार वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की उम्मीद है।
अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान और चेतावनी
| तारीख | पूर्वानुमान (संभावित मौसम) | चेतावनी (Weather Alert) |
| 28-07-2025 | प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। | प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। (येलो अलर्ट) |
| 29-07-2025 | प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। | प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। (येलो अलर्ट) |
| 30-07-2025 | प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। | प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। (येलो अलर्ट) |
| 31-07-2025 | प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। | प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। |
| 01-08-2025 | प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। | प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। |
| 02-08-2025 | प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। | कोई चेतावनी नहीं। |
| 03-08-2025 | प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। | कोई चेतावनी नहीं। |



