स्पोर्ट्स डेस्क। विरोध, विवाद और राजनीतिक तनावों के बावजूद क्रिकेट एक बार फिर भारत और पाकिस्तान एक ही मंच पर दिखाई देने वाले है। दरअसल एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने 26 जुलाई को एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान किया है। टूर्नामेंट का ऐलान होते ही क्रिकेट प्रेमियों की नजर सबसे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर पड़ी। 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मुकाबला खेला जाएगा।
तीन बार भिड़ सकते हैं चिरप्रतिद्वंदी!
क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस बार सिर्फ एक नहीं, बल्कि तीन महायुद्ध देखने को मिल सकते हैं।
- 14 सितंबर – ग्रुप स्टेज
- 21 सितंबर – सुपर फोर
- 28 सितंबर – फाइनल (अगर दोनों टीमें पहुंचती हैं)
भारत का शेड्यूल – ग्रुप A
- 10 सितंबर: भारत vs UAE
- 14 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान
- 19 सितंबर: भारत vs ओमान
ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, UAE और ओमान हैं, जबकि ग्रुप B में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग शामिल हैं।
सुपर फोर संभावनाएं
- 21 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान (A1 vs A2)
- 28 सितंबर: फाइनल मुकाबला – क्या फिर होगा भारत बनाम पाकिस्तान? भारत मेजबान, फिर भी UAE में क्यों?
हालांकि BCCI इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान है, फिर भी भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते टूर्नामेंट UAE के तटस्थ मैदानों – दुबई और अबूधाबी – में आयोजित किया जा रहा है। 2027 तक दोनों देशों के बीच आपसी सहमति से मैच सिर्फ तटस्थ स्थानों पर ही होंगे।



