रायपुर। क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर कमीशनखोरी का आरोप लगा है। अब इस मामले पर छत्तीसगढ़ बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन के व्यापारी भूपेंद्र सवन्नी के समर्थन में उतर गए है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव को पत्र लिखा हैं, पत्र के माध्यम से सवन्नी के खिलाफ शिकायत को फर्जी बताया है।

पत्र में कहा गया कि, “जनदर्शन में क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी के खिलाफ फर्जी शिकायत किया गया है। हमें माननीय अध्यक्ष महोदय, क्रेडा पर पूरी आस्था एवं विश्वास है कि वे क्रेडा जैसी प्रतिष्ठित संस्था की उन्नति एवं राज्य में संस्था के योगदान को ऊँचाई पर ले जाने में अपने अनुभवों का लाभ पहुँचायेंगे।”

साथ ही एसोसिएशन ने शिकायत में दर्शित बातों का खण्डन भी किया हैं। साथ ही कहा गया है कि, ”किसी शरारती तत्व के द्वारा अध्यक्ष की छबि को खराब करने अथवा अन्य कारणों से ऐसी झूठी शिकायत मुख्यमंत्री को प्रेषित की गई है।”

क्या है मामला ?

See also  महादेव बेटिंग ऐप मामलाः दुबई में प्रमोटर सौरभ चंद्राकर नजरबंद, जल्द लाया जाएगा भारत, दुर्ग में हुई एक और गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को क्रेडा के वेंडर्स ने शिकायत की है कि, क्रेडा के चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी उनसे 3% कमीशन की मांग कर रहे है और नहीं देने पर कार्यों की जांच कराने और ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी जा रही है। वेंडर्स ने शिकायत में बताया कि वे क्रेडा में विगत कई सालों से वेंडर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी के द्वारा उनके निजी सहायक वैभव दुबे के माध्यम से 3% कमीशन की मांग की जा रही है।

CM सचिवालय ने शिकायत को गंभीरता से लिया है और ऊर्जा सचिव से रिपोर्ट मांगी है। जबकि क्रेडा के चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी ने अपने खिलाफ शिकायत को आधारहीन और फर्जी करार दिया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।