बेमेतरा। जिले के 2 प्रधान पाठकों को निलंबित कर दिया गया है। बेमेतरा के जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों प्रधान पाठकों के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला उघरा के प्रधान पाठक धनेश्वरी करभाल पर अनियमितता का आरोप लगा था। वहीं प्राथमिक शाला टेमरी के प्रधान पाठक कपिल नारायण बिना जानकारी दिए अनुपस्थिति थे।

वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई
बेमेतरा DEO ने शासकीय प्राथमिक शाला उघरा की प्रधान पाठक धनेश्वरी करभाल को निलंबित कर दिया है। उन पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है, कैश बुक और बिल वाउचर का मिलान नहीं, क्रय समिति का गठन और अनुमोदन नहीं, एक ही फर्म से बार-बार टुकड़ों में बिल बनवाकर खरीदी दिखाने की कोशिश, स्टॉक रजिस्टर में खर्च का विवरण नहीं, हस्ताक्षर प्रमाणित नहीं होने जैसे आरोप लगे है और दोष सिद्ध होने तक, निलंबन अवधी के दौरान उन्हें विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेमेतरा में मुख्यालय दिया गया है।
असंतोषजनक पाया गया स्पष्टीकरण
राज्यपाल रामेन डेका द्वारा गोद लिए गए क्षेत्र टेमरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कपिल नारायण वर्मा को अनुपस्थित होने के कारण निलंबित कर दिया गया। प्रधानाध्यापक बिना सूचना या प्रमाण पत्र के लंबे समय तक अनुपस्थित थे। जिसके बाद उनके द्वारा भेजा गया स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नवागढ़ निर्धारित किया गया है।



