दुर्ग। शिव महापुराण कथा के दौरान लापरवाही बरतने पर एसएसपी विजय अग्रवाल ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। सस्पेंड निरीक्षक का नाम शिवप्रसाद चन्द्रा है जो उतई थाने के प्रभारी थे।

दरअसल खुर्सीपार भिलाई के जंयती स्टेडियम में 30 जुलाई से 5 अगस्त तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। कथा स्थल के सेक्टर 04 पब्लिक प्रवेश द्वार, टीए बिल्डिंग के सामने निरीक्षक शिवप्रसाद चन्द्रा, थाना उतई की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी। आज एसएसपी विजय अग्रवाल सुरक्षा ड्यूटी के संबंध में जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पाया कि कथा स्थल में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की तलाशी लिये बिना ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा था।

सुरक्षा ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही एवं आदेश की अवहेलना करने के मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लिया और लापरवाही बरतने वाले निरीक्षक शिवप्रसाद चन्द्रा को निलंबित कर दिया गया है। नीचे देखें आदेश :

See also  घटना लूट की और पुलिस ने FIR दर्ज की चोरी की, TI समेत 3 ASI के खिलाफ जांच के आदेश दिए आईजी ने