रायपुर। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। दरअसल रेलवे ने इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के नाम पर एक बार फिर 4 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित होने वाली हैं।

पूर्व तटीय रेलवे के संबलपुर स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते 6 अगस्त से 15 अगस्त तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चलेगा। इसका सीधा असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा है।

रेलवे प्रशासन का दावा है कि यह कार्य भविष्य की सुविधा के लिए जरूरी है, लेकिन इस दौरान रक्षाबंधन (19 अगस्त) और स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) जैसे त्योहारों को देखते हुए ट्रेनों का रद्द होना यात्रियों के लिए भारी असुविधा का कारण बनेगा।

रद्द होने वाली ट्रेनें:

  • 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर: 6 अगस्त से 14 अगस्त तक रद्द
  • 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर: 7 अगस्त से 15 अगस्त तक रद्द
  • 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर: 6 अगस्त से 14 अगस्त तक रद्द
  • 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर: 7 अगस्त से 15 अगस्त तक रद्द
See also  CG News : छत्तीसगढ़ में उप चुनाव के तारीख का ऐलान जल्द, रायपुर दक्षिण सीट रिक्‍त होने की अधिसूचना जारी

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।