बलरामपुर। एकलव्य आवासीय विद्यालय में पदस्थ अधीक्षिका की फांसी के फंदे पर झूलती लाश बंद कमरे में मिली है। इस घटना से छात्रावास परिसर में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एकलव्य आवासीय विद्यालय का कन्या छात्रावास बलरामपुर-रामानुज नगर के वार्ड क्रमांक-3 में स्थित है, यहां की अधीक्षिका नेहा वर्मा, 25 वर्ष की लाश फंदे से लटकी मिली। अधीक्षिका का नाम नेहा वर्मा था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से मृतिका का एक मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है।

अधीक्षिका नेहा वर्मा पिता संजय कुमार उम्र 25 वर्ष पटना बिहार की रहने वाली थी। वह पिछले वर्ष 27 जून 2024 को कन्या छात्रावास अधीक्षका के रूप में पदभार ग्रहण किया था। एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य राजू सिंह ने बताया कि नेहा व्यवहार कुशल एवं अपने कर्तव्य के प्रति कर्मठ कर्मचारी थी। कल रात तक उसने अपना ड्यूटी का निर्वहन किया। आज सुबह 10:30 बजे के करीब विद्यालय के अन्य स्टाफ से मुझे नेहा आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिली जिसके बाद इसकी सूचना थाने में दी गई। विद्यालय के अन्य सहयोगी कर्मचारी ने बताया कि सुबह तक वह ठीक-ठाक लोगों से बातचित कर रही थी, एकाएक हुई इस घटना से सभी स्तब्ध हैं।

See also  Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में हीट वेव का अलर्ट: राजनांदगांव सबसे गर्म, रायपुर में भी पारा 42 के पार; जानें मौसम विभाग की चेतावनी