टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ सरकार की युवा कैरियर निर्माण योजना के तहत राज्य के SC/ST वर्ग के मेधावी छात्रों को प्री-मेडिकल और प्री-इंजीनियरिंग परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 11 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
पात्रता शर्तें क्या हैं ?
- अभ्यर्थी SC/ST वर्ग का होना चाहिए।
- 12वीं में गणित या जीवविज्ञान विषय में कम से कम 70% अंक या समतुल्य ग्रेड प्राप्त किया हो।
- अभिभावक/पालक की वार्षिक आय ₹4 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
क्या-क्या मिलेगा फ्री ?
- 1 वर्ष की कोचिंग
- आवास और भोजन
- चिकित्सा सुविधा
- पुस्तकें और प्रवेश शुल्क
कैसी होगी चयन प्रक्रिया ?
- सभी आवेदन पत्रों की जांच के बाद चयन परीक्षा होगी।
- परीक्षा में 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन ?
- विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है।
- जाति और निवास प्रमाणपत्र के साथ आवेदन पत्र भरें।
- 11 अगस्त 2025 तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में जमा करें।



