कोरबा। जिला जेल कोरबा की दीवार फांदकर चार कैदियों के फरार होने के मामले में जेलर विजयानंद सिंह को डीजी ने निलंबित कर दिया है। जेलर को सेंट्रल जेल बिलासपुर अटैच किया गया है।

बताते चलें कि इस मामले में एक दिन पहले ही सेंट्रल जेल बिलासपुर से एक आदेश जारी कर 3 प्रहरियों को भी निलंबित किया गया है। फरार चारों कैदी पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोप में जेल में बंद थे। पुलिस की कई टीमों को उनकी तलाश में लगाया गया है।

See also  रायपुर: वीआईपी रोड के बड़े होटल में फ्रेशर पार्टी के दौरान विवाद, पिस्टल निकालने से मची भगदड़