Stock Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। अमेरिका द्वारा दुनिया भर के देशों पर टैरिफ लगाए जाने से बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है। भारतीय बाजार भी इससे अछूते नहीं हैं। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार उम्मीद के मुताबिक गिरावट के साथ खुला। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते देखे गए।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 315.03 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,703.69 अंक पर और एनएसई निफ्टी 41.80 अंक या 0.17 प्रतिशत की फिसलकर 24,680.95 अंक पर आ गया।

Stock Market Today: इन शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बीईएल, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, टाइटन, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे।

See also  भारत बंद: दिल्ली से पंजाब तक 31 जगह रेल ट्रैक पर बैठे किसान, गाजीपुर-टिकरी बॉर्डर जाम