रायपुर। राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि रायपुर के माना थाना क्षेत्र में गश्त पर निकले कुछ पुलिसकर्मियों ने कानून की मर्यादा तोड़ते हुए बड़ी रकम का गबन कर लिया। ये रकम करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है, जिसे जुआ खेलकर लौट रहे लोगों से जब्त किया गया था।

इस मामले पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने थाने के टीआई यमन देवांगन को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है, वहीं मामले में संलिप्त तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

नियमों के अनुसार जब्त की गई राशि को पंचनामे के साथ थाने में जमा कराना अनिवार्य होता है, लेकिन हवलदार रमेश राठौर, आरक्षक हेमंत राठौर और आरक्षक निराला ने इस रकम को थाने में जमा न कर, खुद रख लिया। जैसे ही यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह तक पहुंची, उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई के आदेश जारी किए। आरोपी जवानों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

See also  छोटी रेल लाइन के 114 साल पुराने स्टीम इंजन को SECR के बिलासपुर मुख्यालय में किया गया स्थापित, 1907 में इंग्लैंड में बना है यह इंजन

क्या है मामला?
सूत्रों के अनुसार, 3 अगस्त की रात माना थाना पुलिस ने वीआईपी रोड स्थित दिया कैफे के पीछे एक फार्महाउस में चल रहे जुए के अड्डे पर कार्रवाई की थी। इसी दौरान एक जुआरी, जिसने बड़ी रकम जीती थी, 12 लाख रुपये लेकर घर लौट रहा था। पुलिस टीम को इसकी जानकारी मिलते ही तीन पुलिसकर्मियों ने रास्ते में उसे रोककर तलाशी ली और उसके पास से 12 लाख रुपये जब्त कर लिए। लेकिन इन रुपयों को थाने में जमा करने की बजाय गबन कर लिया गया।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।