टीआरपी डेस्क। आयरलैंड के वॉटरफोर्ड शहर में भारतीय मूल की 6 साल की बच्ची पर हमला हुआ है। 4 अगस्त को जब बच्ची घर के बाहर खेलत रही थी तभी कुछ लड़कों ने उसे घेरकर “गो बैक टू इंडिया (Go back to India)” कहते हुए बुरी तरह पीटा। आरोप है कि बदमाशों ने साइकिल से उसके प्राइवेट पार्ट में भी हमला किया और उसके चेहरे पर कई मुक्के मारे।

मॉं के अंदर जाने पर किया हमला

घटना के वक्त बच्ची की मां अपने 10 महीने के बेटे को दूध पिलाने घर के अंदर गई थी। उन्होंने बताया कि वो बाहर नज़र रखे हुए थीं, लेकिन जब छोटा बेटा रोने लगा तो वो 1 मिनट के लिए ही अंदर गईं, तभी बच्ची रोते हुए घर लौटी और कुछ बोल भी नहीं पा रही थ।

बच्ची की दोस्त ने बताया सच

बाद में बच्ची की एक दोस्त ने बताया कि करीब 12 से 14 साल के 5 लड़कों ने उसके चेहरे पर मुक्के मारे और एक लड़के ने साइकिल का पहिया उसके प्राइवेट पार्ट पर मारा। एक 8 साल की लड़की भी इस गिरोह का हिस्सा थी। बच्ची की मां ने The Irish Mirror से बातचीत में बताया कि हमला करने वालो बच्चों ने गंदी गालियां भी दीं और ‘डर्टी इंडियन (Dirty Indians)’ कहकर जातीय टिप्पणी की।

See also  आदिवासियों को राजनीति करने का अधिकार है या नहीं? यदि ऐसा है तो हमें गोली मार देंः भगत

8 साल से आयरलैंड में रह रहीं बच्ची की मॉं

बच्ची की मॉं जो पेशे से नर्स हैं, पिछले 8 साल से आयरलैंड में रह रही हैं। हाल ही में आयरिश नागरिकता भी मिल गई है। उन्होंने कहा, “हम अब यहां सुरक्षित महसूस नहीं करते। मेरी बेटी अब घर के बाहर खेलने से डरती है। मैं बहुत दुखी हूं कि मैं उसे सुरक्षित नहीं रख पाई। “हमारा परिवार इसी साल जनवरी में वाटरफोर्ड के किलबैरी इलाके में शिफ्ट हुआ था।” मां ने यह भी बताया कि उन्होंने बाद में उन लड़कों को देखा, जो उन्हें घूर रहे थे और हंस रहे थे। वो अब भी उनके घर के आसपास घूमते रहते हैं।

पुलिस में की गई है शिकायत

बच्ची की मां ने घटना की शिकायत गर्दा (Irish Police) से की है लेकिन किसी सजा की मांग नहीं की। उनका कहना है, “मैं चाहती हूं कि उन्हें काउंसलिंग और सही दिशा दी जाए। हम यहां प्रोफेशनल्स हैं, हमने आयरलैंड में काम करने के लिए खूब मेहनत की है।” इस घटना ने आयरलैंड में भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

See also  तालिबानी सजा : चोरी के शक में युवक को पकड़ा, मुंडन कर जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया, गले में टांग दी चोर की तख्ती

आयरलैंड में भारतीयों पर अब तक 3 हमले

पिछले महीने डबलिन के एक उपनगर में एक 40 वर्षीय भारतीय व्यक्ति को भी किशोरों के एक गिरोह ने पीटा था और सार्वजनिक रूप से नग्न कर दिया था। 19 जुलाई के बाद से डबलिन में भारतीयों पर हमले की 3 घटनाएं सामने आ चुकि हैं।