टीआरपी डेस्क। राजस्थान में 2021 के सब-इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में एक बार फिर बड़ा मोड़ सामने आया है। इस बार जांच एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) राजकुमार यादव और उनके बेटे भरत यादव को गिरफ्तार किया है। एसओजी की टीम ने दोनों को देर रात हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

सूत्रों के मुताबिक, राजकुमार यादव पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे के लिए एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर खरीदा था। भरत यादव ने लिखित परीक्षा पास कर ली थी लेकिन फिजिकल टेस्ट में वह अयोग्य पाया गया। इससे पहले एसओजी ने इसी मामले में पेपर सौंपने वाले कुणाल पांड्या को गिरफ्तार किया था। पांड्या से पूछताछ के दौरान ही राजकुमार यादव का नाम सामने आया।

एसआई पेपर लीक घोटाले में अब तक 50 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें 44 प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर, राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य रामूराम रायका, बाबूलाल कटारा और 30 अन्य गिरोह सदस्य शामिल हैं।

See also  चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष पूरनलाल अग्रवाल का बेटा मनोज लापता, स्टेशन में मिले फुटेज

हाल ही में हाईकोर्ट ने इस मामले में 26 आरोपियों को जमानत दे दी थी। कोर्ट ने कहा था कि एसओजी द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य कमजोर हैं और तकनीकी साक्ष्यों का अभाव है, जिससे जांच पर सवाल उठने लगे हैं।

इस मामले में अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें मीडिया से जानकारी मिली है कि जयपुर पुलिस लाइन में तैनात उनके सुरक्षा अधिकारी और उसके बेटे को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी है, तो कानून को अपना काम करना चाहिए और उन्हें उम्मीद है कि एसओजी निष्पक्ष जांच करेगी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।