टीआरपी डेस्क। दिल्ली में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कपल का आरोप है कि सलवार-सूट और पैंट टीशर्ट में होने की वजह से उन्हें पीतमपुरा के टूबाटा रेस्टोरेंट में के अंदर जाने से रोक दिया गया।

जिसके बाद दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए लिखा है कि टूबाटा रेस्टोरेंट में भारतीय कपड़ों पर रोक का वीडियो सामने आया है। जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। जिसपर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले में संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को इस घटना की जांच और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दे दिए। बहरहाल, यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इस तरह की घटना स्वीकार्य नहीं: मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पीतमपुरा के टूबाटा रेस्टोरेंट में जो घटना हुई है, उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। भारतीय परिधान या हमारे पहनावे को लेकर इस तरह का व्यवहार सिर्फ वही कर सकता है जो भारतीय नहीं हो।

See also  अभिजीत बनर्जी का देसी अंदाज: भारतीय परिधान में ग्रहण किया नोबेल पुरस्कार

उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय पहनावे, संस्कृति व परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास करती है। इस तरह का व्यवहार सिर्फ ब्रिटिशर्स या गोरे करते थे। इस घटना के ऊपर सरकार कठोर कार्रवाई करेगी।

मालिक ने रेस्टोरेंट के बाहर लगाया नोटिस

टूबाटा रेस्टोरेंट के मालिक नीरज अग्रवाल ने एक वीडियो के माध्यम से माफी मांगी और स्पष्ट किया कि वहां कपड़ों कि कोई आधारित नीति नहीं है। उन्होंने भीड़ और बिना बुकिंग की स्थितियों को इस घटना का संभावित कारण बताया। इतना ही नहीं उन्होंने रेस्टोरेंट के बाहर एक नोटिस भी लगाया है, जिसमें यह लिखा है कि भारतीय पारंपरिक पोशाक में आने वाले मेहमानों का स्वागत है। रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय पोशाक में आने वाली महिलाओं के लिए विशेष डिस्काउंट की घोषणा की गई है।

माफी मांगने से नहीं रुकेगी कानून कार्रवाई

रेस्टोरेंट के मैनेजर द्वारा माफी मांगने के सवाल पर सिरसा ने कहा कि माफी मांगने से कानून का मामला खत्म नहीं होता, जो भी कानूनी कार्रवाई इस मामले में बनती होगी वो की जाएगी। देश की राजधानी के अंदर इस तरह की घटना स्वीकार्य नहीं है।

See also  CGPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, जानें कब और कैसे होगा एग्जाम