रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। रक्षाबंधन के दिन भी महिलाएं नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल पर डटी रहीं। उनकी 3 मुख्य मांगों में एनएचएम (NHM) में संविलियन, मानदेय में 50% वृद्धि और ठेका प्रथा खत्म करने की बात शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहीं रायपुर संभाग की मितानिनें 7 अगस्त से हड़ताल कर रही हैं। वहीं संभागवार योजना के तहत आज बिलासपुर संभाग की मितानिनों ने प्रदर्शन किया।

सभी संभागों में प्रदर्शन

मितानिन संघ की हड़ताल सभी संभागों में भी किया जा रहा है. 7 अगस्त को रायपुर, 8 अगस्त को दुर्ग संभाग, 9 अगस्त को बिलासपुर संभाग में हड़ताल किया गया। कल यानी रविवार को सरगुजा संभाग और 11 अगस्त को बस्तर संभाग में मितानिन हड़ताल करेंगी।

बता दें कि प्रदेशभर में मितानिनों की संख्या लगभग 72,000 है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाती हैं। इनकी कामबंद हड़ताल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं थप होने लगी हैं।

See also  NEET PG काउंसलिंग को लेकर जिद पर अड़े हैं डॉक्टर्स, नहीं दे रहें है आज से इमरजेंसी सेवाएं, पहले OPD उसके बाद OT सेवा कर चुके हैं बंद