Trump will meet Putin : वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह अगले शुक्रवार, 15 अगस्त, 2025 को अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के प्रयासों पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।
Trump will meet Putin : ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा अपने पोस्ट में लिखा कि आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी। इससे पहले व्हाइट हाउस में अर्मेनिया-अजरबैजान शांति समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान ट्रंप ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर प्रगति का भी संकेत दिया।
Trump will meet Putin : ट्रंप ने कहा, हम रूस और यूक्रेन के साथ मिलकर एक और आग पर बहुत मजबूती से काम कर रहे हैं। थोड़ी देर बाद हम आपके लिए कुछ और जानकारी लेकर आएंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के समझौते में कुछ क्षेत्रों का आदान-प्रदान शामिल होगा।
Trump will meet Putin : ट्रंप ने कहा, यह बहुत जटिल है लेकिन, हम कुछ इलाके वापस पाने जा रहे हैं और कुछ क्षेत्रों को हम बदल भी देंगे। उन्होंने कहा, दोनों के हित में कुछ क्षेत्रों की अदला-बदली होगी, लेकिन हम इस बारे में बाद में या कल बात करेंगे।



