रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास-कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रक्षा मंत्री को बधाई दी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे नक्सल अभियान पर विस्तार से चर्चा की।

रामविचार नेताम ने राजनाथ सिंह को बताया कि राज्य सरकार, नियद नेल्लानार अभियान के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया।

See also  टीआरपी खुलासा: रायपुर की अमर इंडेन गैस एजेंसी खुद करवा रही थी गैस चोरी, 1171 सिलेंडर जब्त, लंबे समय से चल रहा था खेल