रायपुर।‌ छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी मस्जिदों, दरगाह और मदरसों में ध्वजारोहण के लिए के लिए मुतवल्लियों को पत्र लिखा है। बोर्ड ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की महत्व समझें, और देशभक्ति व भाईचारे का परिचय देकर गरिमा बनाए रखें।

पहली बार इस तरह का पत्र किया जारी

वक्फ बोर्ड ने जारी किये गए खत में लिखा है कि, उपरोक्त विषयांतर्गत सूचित किया जाता है कि, इस वर्ष 15 अगस्त 2025 को हमारा 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जावेगा। इस राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर छत्तीसगढ राज्य मे स्थित सभी मस्जिद / मदरसा / दरगाह के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया जावे। स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझें तथा देशभक्ति, आपसी एकता एवं भाईचारे का परिचय देते हुए इस अवसर की गरिमा बनाये रखें।

See also  गणतंत्र दिवस पर सभी मस्जिद, दरगाह, मदरसों में फहराया जाये तिरंगा, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने जारी किया फरमान, कहा- जो लोग ध्वजारोहण के खिलाफ हैं उन्हें देश में रहने का कोई अधिकार नहीं…