बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल ने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। यह कार्यक्रम उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने अपने न्यायालय कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई।

इस मौके पर उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 7 अगस्त 2025 को भारत सरकार के विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली ने न्यायमूर्ति अग्रवाल की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी।

शपथ ग्रहण समारोह में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उमाकांत चंदेल, वरिष्ठ अधिवक्ता, संघ के पदाधिकारी, अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल, न्यायिक अकादमी और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

See also  छत्तीसगढ़ बनेगा जैविक एवं रि-जनरेटिव खेती का हब, सहकारी समिति के माध्यम से 19 लाख क्विंटल कंपोस्ट का होगा वितरण