टीआरपी डेस्क। सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में लोग अपनी जान की परवाह तक करना छोड़ चुके हैं। कुछ ऐसा ही नजारा एक वायरल वीडियो में देखने को मिला, जिसमें एक युवक चलती ट्रेन से लटककर स्टंट कर रहा था, लेकिन अगले ही पल उसे ऐसा सबक मिला जो शायद वह जिंदगी भर न भूल पाए।

क्या दिखा वायरल वीडियो में ?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक चलती ट्रेन के दरवाजे से बाहर लटक रहा है। एक हाथ से ट्रेन का गेट हेंडल पकड़े हुए है, जबकि दूसरा हाथ हवा में उठा रखा है।वो पूरे जोश के साथ इधर-उधर देखता है और जोर से चिल्लाता है “हर-हर महादेव” लेकिन तभी अचानक सामने से आ रहे एक पोल से उसका चेहरा टकरा जाता है।

धीमी थी ट्रेन, बड़ी अनहोनी टली

खुशकिस्मती रही कि जब ये घचना हुई उस वक्त ट्रेन की रफ्तार तेज नहीं थी, वरना ये स्टंट उसकी जान भी ले सकता था। हादसे के बाद युवक की हालत देखकर साफ था कि वो इस पल को कभी भूल नहीं पाएगा।

See also  नई पहल : राजधानी के एक्सप्रेसवे ब्रिज के नीचे कुछ इस तरह बनेंगे बैडमिंटन और बास्केट बॉल के कोर्ट, खिलाड़ियों को मिलेगी नई सौगात

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह वीडियो @Rawat_1199 नाम के X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया “कैसी लापरवाही करते हैं लोग।” वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यूजर्स की ओर से भी मिलेजुले रिएक्शन आ रहे हैं।

लोगों के कमेंट्स

  • “अब इसे समझ आ गया होगा, आगे से ऐसा नहीं करेगा।”
  • “बच गया वरना सिर पर लगती तो सीधा अस्पताल जाता।”
  • “ऐसे जाहिलों को सबक मिलना ज़रूरी है।”