रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एक बार फिर झमाझम बारिश होने वाली है। आज बस्तर संभाग और उससे सटे जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने आज बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, धमतरी और कांकेर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, तेज आंधी चलने और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

कोंडागांव, सुकमा, बस्तर, गरियाबंद, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, रायगढ़ और मुंगेली में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। यहां भी बिजली गिरने, बादल गरजने और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। शेष जिलों में भी यलो अलर्ट के तहत सावधानी बरतने की जरूरत है।

तापमान के लिहाज से रायपुर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा।

See also  Congress Spokesperson Thakur Hit Back At BJP - कहा : नेता-नीति के संकट से जूझ रही भाजपा ने बनाया अनुसंधान टीम

बीते 36 घंटों के भीतर प्रदेश के लगभग सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी वर्षा भी देखने को मिली है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से में बने लो प्रेशर एरिया का असर प्रदेश के मौसम पर साफ तौर पर दिख रहा है। इसके प्रभाव से अगले एक सप्ताह तक एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।