इंदौर। “जिस आजादी के लिए भगत सिंह ने फांसी का फंदा पहना था, वह हमें 15 अगस्त 1947 को नहीं मिली, हमें अधूरी और कटी-फटी आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई हैं। मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, “हम अखंड भारत की कल्पना करते हैं और वह दिन दूर नहीं जब इस्लामाबाद पर भी तिरंगा फहराया जाएगा।”मंत्री ने यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि, “गलत नीतियों ने भारत माता के टुकड़े किए। मोदी सरकार के नए भारत ने पाकिस्तान के आतंक को कुचला है। आज हालात ऐसे हैं कि ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब भी इस तरह दिया जाता है कि हमारे सैनिक को खरोंच तक नहीं आती।”

See also  President Donald Trump: ट्रम्प के टैरिफ कटौती संकेतों के बीच दिल्ली पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता के करीब