टीआरपी डेस्क। मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार को एक गंभीर विमान हादसा टल गया। बैंकॉक से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 1060 लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गई। एयरबस A321 विमान की यह घटना सुबह 3 बजकर 6 मिनट पर रनवे 27 पर हुई, जब लैंडिंग के वक्त विमान का पिछला हिस्सा ज़मीन से घिसक गया। इस स्थिति को एविएशन टर्मिनोलॉजी में ‘टेल स्ट्राइक’ कहा जाता है।

घटना के समय मुंबई में भारी बारिश और खराब मौसम बना हुआ था, जिससे पायलट को लैंडिंग में काफी परेशानी हुई। शुरुआती लैंडिंग प्रयास असफल रहा, लेकिन दूसरी कोशिश में विमान को सुरक्षित उतारा गया। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं, जिससे बड़ी राहत मिली।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, और फिलहाल इस विमान को सेवा से हटा दिया गया है। जब तक जांच पूरी नहीं होती और जरूरी मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक यह विमान उड़ान नहीं भर सकेगा।

See also  दर्दनाक हादसा: मिलिट्री ट्रेनिंग जेट स्कूल की इमारत से टकराया, एक की मौत, बढ़ सकता हैं मृतकों का आंकड़ा…

चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटना की जानकारी पायलट या एयरलाइन की ओर से एयर ट्रैफिक कंट्रोल को तुरंत नहीं दी गई। मुंबई में लगातार हो रही बारिश के चलते हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। बीते 24 घंटों में कम से कम 14 फ्लाइट्स को रनवे की बजाय आसमान में चक्कर लगाते हुए दोबारा लैंडिंग के प्रयास करने पड़े।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।