Tribute To Atal Bihari Vajpayee: नई दिल्ली। Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तमाम नेताओं मे उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Tribute To Atal Bihari Vajpayee: श्रद्धांजलि सभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अनेक लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अटल जी की दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं और उन्होंने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Tribute To Atal Bihari Vajpayee: पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अटल जी को स्मरण करते हुए लिखा कि उनके जीवन का सेवा भाव और भारत की प्रगति के लिए किया गया समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी की नीतियां और दृष्टिकोण एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में आज भी मार्गदर्शन करती हैं।


