रायपुर में हेरोइन के साथ पकड़े गए 3 युवक, मुक्तिधाम के पास तलाश रहे थे ग्राहक

Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार को काशीनगर स्थित मुक्तिधाम के पास पुलिस ने तीन युवकों को हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी करते पकड़ा है। आरोपियों के पास से 6.30 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नगद बिक्री की रकम और तीन मोबाइल समेत कुल 1.20 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है।

Raipur City Crime: पुलिस को सूचना मिली थी कि काशीनगर क्षेत्र में 3 संदिग्ध युवक हेरोइन बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं। जिसके बाद मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर तीन युवकों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान अर्पित लाल मरकाम, मनीष राजपाल और नयन भाटिया (सभी निवासी रायपुर) बताया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।

Raipur City Crime: अब तक 17 आरोपियों पर कार्रवाई

बता दें कि, पाकिस्तान की ड्रग्स रायपुर में बेचने वाले सिंडिकेट के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पाकिस्तान की हेरोइन रायपुर में बेचने वाले 17 आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। ये आरोपी कमल विहार इलाके को अड्‌डा बनाकर ड्रग्स बेचने का काम करते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये आरोपी 8 महीने से हेरोइन बेचने का कारोबार कर रहे थे।

See also  फूड पाइजनिंगः कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मचा हडकंप

Raipur City Crime: आरोपियों के पास से पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1 करोड़ का हेरोइन भी बरामद किया था। जांच अधिकारियों का कहना है कि, आरोपियों के सिंडिकेट में कुछ सफेद पोश लोगों के जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। उनके बारे में जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में उनकी भी गिरफ्तारी होगी।