महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के नवागढ़ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक रूपानंद पटेल को शासकीय सेवा नियमों के उल्लंघन के चलते निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि वे शासकीय पद पर रहते हुए एक निजी कंपनी ASR ऑनलाइन मार्केटिंग के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से शामिल थे।

मामला तब सामने आया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें रूपानंद पटेल मंच पर माला पहने कंपनी के कार्यक्रम में भाग लेते नजर आए। वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इस पर तत्काल संज्ञान लिया और शिक्षक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक का जवाब विभाग को संतोषजनक नहीं लगा, जिसके बाद उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया गया। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय सरायपाली स्थित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तय किया गया है।

शिक्षा विभाग का कहना है कि शासकीय सेवा में रहते हुए किसी भी प्रकार की निजी व्यावसायिक गतिविधि में शामिल होना नियमों के विरुद्ध है। ऐसा आचरण न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि इससे सरकारी पद की गरिमा भी प्रभावित होती है।

See also  मेडिकल कॉलेज और संबद्ध अस्पतालों में कार्यरत स्टाफ के बच्चों के लिए जल्द शुरू होंगे झूलाघर

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।