सीहोर | जिले के चाणक्यपुरी क्षेत्र में धर्म परिवर्तन से जुड़ा मामला सामने आया है। एक आवास पर चल रही ईसाई प्रार्थना सभा के दौरान विवाद उस समय गहराया जब स्थानीय संगठनों द्वारा धर्म परिवर्तन के आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, एक निजी निवास पर चल रही धार्मिक गतिविधि में दर्जनभर से अधिक लोग शामिल थे। शिकायत में दावा किया गया कि लोगों को पैसों और चमत्कारी उपचार के नाम पर आकर्षित कर धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी।

ड्यूटी पर तैनात कर्मी पर भी आरोप

मामले में एक सरकारी कर्मचारीका नाम भी सामने आया है, जो जिला अस्पताल चौकी में पदस्थ बताया जा रहा है। आरोपों के मुताबिक, संबंधित कर्मी ड्यूटी के दौरान अस्पताल में मौजूद नहीं था, बल्कि प्रार्थना सभा में भाग ले रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय संगठनों द्वारा विरोध दर्ज किया गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया और मामले की जांच कोतवाली पुलिस द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि और साक्ष्य संकलन के बाद ही किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

See also  इंदौर में दूषित पानी पीने से एक और मौत, अब तक 25 लोगों की जा चुकी है जान, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद किए गए थे भर्ती