वॉशिंगटन। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस अहम बैठक में यूरोपीय संघ, नाटो और कई प्रमुख यूरोपीय देशों के नेता भी शामिल होंगे।

यूरोपीय कमीशन की प्रमुख उर्सला वॉन डेर लेयेन ने रविवार को ज़ेलेंस्की से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि वह भी इस वार्ता में मौजूद रहेंगी। इसके अलावा इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, नाटो महासचिव मार्क रुटे और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भी व्हाइट हाउस पहुंचेंगे।

बैठक से पहले ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं को ट्रांसअटलांटिक एकता, शांति पहल, क्षेत्रीय चुनौतियों और सुरक्षा गारंटी को लेकर यूक्रेन की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 2022 की तरह ही यूरोप का एकजुट रहना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि वास्तविक शांति सिर्फ मजबूत एकता से ही संभव है।

रूस पर निशाना साधते हुए ज़ेलेंस्की ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हत्याओं को रोकना नहीं चाहते, जबकि उन्हें ऐसा करना ही होगा। उन्होंने साफ किया कि असली बातचीत मौजूदा फ्रंट लाइन से ही शुरू हो सकती है।

See also  राफेल बनाने वाली डसॉल्ट के मालिक ओलिवियर डसॉल्ट की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत