Vice Presidential Election: नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर इंडिया गठबंधन में मंथन जारी है। इसे लेकर सोमवार शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठ हुई। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी गठबंधन की बैठक उमें पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात वैज्ञानिक एम अन्नादुरई के नाम पर भी चर्चा हुई। बता दें इंडिया गठबंधन की ओर से उम्मीदवार तय करने का काम खरगे को सौंपा गया है।
Vice Presidential Election: डीएमके भी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के पक्ष में है क्योंकि एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर वैचारिक मतभेद है। सूत्रों का कहना है कि एक नेता ने सुझाव दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों और पूरे एसआईआर मुद्दे के कारण उम्मीदवार बिहार या तमिलनाडु से होना चाहिए।
Vice Presidential Election: सहमति बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं से बात करेंगे और एक नाम तय करेंगे, जिसकी घोषणा मंगलवार (19 अगस्त 2025) को होगी। बताया जा रहा है कि टीएमसी चीफ ममता बनर्जी चाहती हैं अगला उपराष्ट्रपति राजनीतिक बैकग्राउंड से न हो। यही वजह बताई जा रही है कि टीएमसी ने पिछली बार हुए राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था।


