रायपुर। कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज दिल्ली प्रवास पर हैं। बता दें कि सोमवार की रात अचानक ही डॉ. रमन सिंह दिल्ली को रवाना हुए। जिसके बाद से सत्ता के गलियारों में हलचल बढ़ गई।
आज दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा के नव निर्मित भवन लोकार्पण के लिए सादर आमंत्रित किया।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 19, 2025
प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में हमारी विधानसभा अपने नए भवन में प्रवेश करेगी और इस अवसर पर… pic.twitter.com/TIWiomxd17
मगर अब डॉ रमन सिंह ने अपने दिल्ली प्रवास का कारण खुद स्पष्ट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर जानकारी लिखा कि
आज दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा के नव निर्मित भवन लोकार्पण के लिए सादर आमंत्रित किया। प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में हमारी विधानसभा अपने नए भवन में प्रवेश करेगी और इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कर-कमलों से विधानसभा का लोकार्पण हम सभी विधानसभा सदस्यों के लिए गौरव का दिवस बनेगा।



