टीआरपी डेस्क : सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं. ऐसे में Jessica और उसकी डॉलफिन Orca का वीडियो भी तेजी से वायरल है. जिसमें देखा जा सकता है कि, जेसिका दूसरे देश में ऑरका फिश के साथ करतब दिखा रही होती है. तभी ऑरका फिश जेसिका को खा जाती है. जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान जेसिका डॉल्फिन के सामने हाथ भी जोड़ती है. पर उसका भी कोई असर नहीं दिखता है. और डॉल्फिन उसे उठाकर पानी में पटक देती है. वीडियो के आखिरी में देखा जा सकता है कि, कुछ लोग जेसिका को बचाने के लिए पानी में कूदते है, पर नतीजा बेअसर रहता है. पानी में सिर्फ डॉल्फिन रहती है. जिसके बाद वायरल वीडियो की सत्यता पर सवाल उठने लगे हैं. आखिर क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई आइए जानते हैं….

वायरल वीडियो का सच ?

पहले जानते है, जेसिका और ऑरका की क्या है सच्चाई ? जेसिका को ऑरका बचपन में समुद्र में मिली थी. तब से जेसिका ने उसे पाला और उसके साथ खेलती भी थी. दोनों का अलग-अलग देशों में शो भी हुआ करता था. खंगालने पर दोनों के हजारों वीडियो सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे. लेकिन, सच्चाई इसके विपरित है. जो विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, असल में वो वीडियो AI की सहायता से बनाया गया है. हैरान करने वाली बात ये है कि, ये कहानी भी झूठी है. इस घटना या ‘जेसिका रैडक्लिफ’ नाम की युवती का कोई सबूत नहीं है. कई स्रोतों ने पुष्टि की है कि वीडियो का हर पहलू, चाहे वह दर्शक हों, पानी हो, डॉल्फ़िन हो, यहां तक कि आसपास का शोर भी, सभी (एआई) ने बनाया गया है. विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि ऐसे वीडियो का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर ज़्यादा सक्रियता बढ़ाने के लिए किया जाता है और आम लोगों को इनका शिकार नहीं बनना चाहिए.

See also  Networkless Village : Digital India Mission पर सवाल उठाता मंजर ! ऐसा गांव जहां जंगलों में जाकर करवाना पड़ता है e-KYC, देखें वीडियो…
https://twitter.com/MeerKp20450/status/1955812516862550476