सीहोर। जिले में गाय से अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। प्यारे मिया की गंदी करतूत बंगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत और वीडियो फुटेज के माध्यम से कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
मामला सीहोर के पुराना बस स्टैंड का है। शिकायत के मुताबिक, देर रात प्यारे मियां नामक शख्स ने बस स्टैंड पर बैठी एक गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 11 (1)(A) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत केस दर्ज कर लिया। साथ ही, इस घटना की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
एसपी दीपक शुक्ल के निर्देशन पर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा टीम गठित की गई। सबसे पहले टीम ने बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें आरोपी गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए कैद हो गया था। सीसीटीवी और वीडियो ग्राफी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।



