टीआरपी डेस्क। रेलवे निर्माण के लिए खोदे गए एक गहरे गड्ढे में डूबकर चार मासूम बच्चों की जान चली गई. मामला यवतमाल जिले के दारव्हा से सामने आया है. घटना में मारे गए बच्चों की पहचान रिहान असलम खान (13), गोलू पांडुरंग नारनवरे (10), सोम्या सतीश खडसन (10) और वैभव आशीष बोधले (14) के तौर पर हुई है. सभी मृत बच्चे दारव्हा के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि, वर्धा-यवतमाल-नांदेड रेलवे परियोजना का काम तेजी से चल रहा है. इस दौरान पुलों के खंभे बनाने के लिए कई गहरे गड्ढे खोदे गए हैं.

बारिश की वजह से गड्ढे में भरा पानी

भारी बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया है, हालांकि, इनके चारों ओर कोई भी सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया था. बुधवार दोपहर सभी बच्चे नहाने के लिए इन गड्ढों में उतर गए. पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे डूबने लगे. आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और तुरंत दारव्हा के उप जिला अस्पताल ले गए. बाद में, गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें यवतमाल के संजीवनी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया.

See also  Breaking News: राजीव भवन पहुंचे ईडी के चार अधिकारी, प्रभारियों से पूछताछ जारी, 27 फरवरी को बुलाया दफ्तर