स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में होने वाले मुकाबले को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। इस हाईवोल्टेज मैच के आयोजन को खेल मंत्रालय की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। खेल मंत्रालय ने हाल ही में एक नई नीति जारी की है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ बहुपक्षीय टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी गई है। हालांकि, द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों पर पुरानी पाबंदियां फिलहाल बरकरार रहेंगी।

एशिया कप 2025 की शुरुआत अब कुछ ही दिनों में होने जा रही है, और क्रिकेट प्रेमियों में इसका उत्साह चरम पर है। भारतीय टीम 9 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत यूएई के खिलाफ करेगी। लेकिन असली रोमांच 14 सितंबर को देखने को मिलेगा, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

3 बार देखने को मिल सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले हो सकते है। भारत-पाकिस्तान के सुपर-4 राउंड में पहुंचने पर 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की दूसरी भिड़ंत हो सकती है। अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, तो 28 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप में तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।

See also  Video : दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार जीत के मौके पर डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत ने पुष्पा स्टाइल में यूं मनाया जश्न
https://x.com/ANI/status/1958478180127285408?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1958478180127285408%7Ctwgr%5E661cd7ce7bc7e25183d54ae00861de910f84efc7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Findia-sports-ministry-new-policy-clears-air-india-vs-pakistan-asia-cup-match-no-ind-vs-pak-bilateral-match-2999268

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।